फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

212 में सिर्फ 26 शिकायतें मौके पर निस्तारित

विज्ञापन
फोटो-11/12-बलरामपुर के उतरौला में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनती डी - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 212 फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई, जिसमें सिर्फ 26 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। उतरौला में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों का हुजूम उमड़ा। सदर व तुलसीपुर तहसीलों में भी फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई हुई। समय से मामलों का निस्तारण न होने के चलते फरियादियों को अफसरों की चौखट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उतरौला तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम श्रुति ने अफसरों को निर्देश दिया कि जमीन विवाद, अतिक्रमण, नाली व चकरोड आदि मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने निर्देश दिया कि मामलों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। सभी को समय पर न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान कुल 114 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिसमें 11 का निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एसडीएम संतोष कुमार ओझा, तहसीलदार रामाश्रय, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, डीआईओएस गोविंद राम, बीएसए डॉ. रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
तुलसीपुर तहसील सभागार में एडीएम राम अभिलाष ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। इस दौरान 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, एसडीएम मंगलेश दूूबे, तहसीलदार प्रवेश कुमार व सीओ कुंवर प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे। सदर तहसील सभागार में एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें नौ का निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर सीओ सिटी वरुण मिश्र, सीओ राधारमण सिंह व तहसीलदार अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें