फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर फूल मालाओं से होगा परीक्षार्थियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 63 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। हाईस्कूूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 28260 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का फूल व माला से स्वागत किया जाएगा। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए 75 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर जांच होने के साथ कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि दो पालियो में होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को ही कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नप्रत्रों को पहुंचा दिया गया है। सभी प्रश्नप्रत्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा केंद्रों के डबल लॉक में रखवाया गया है। संकलन केंद्र बने एमपीपी इंटर कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरों से सभी परीक्षा केंद्रों से प्रश्नपत्रों से भरी डबल लॉक अलमारी की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दो पालियों में हाई स्कूल के 16571 एवं इंटरमीडिएट के 11689 व्यक्तिगत एवं संस्थागत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 12 अप्रैल तक चलने वाली बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल की परीक्षा 12 दिन तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिनों तक चलेगी।
नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर डीबीआर का नेट ब्राउजर लिंक, निर्माता कंपनी का नाम सीरियल नंबर, आईपी एड्रेस, यूजर आईडी व पासवर्ड, लोहे की डबल लॉक वाली अलमारी, बाउंड्रीवाल, शौचालय, पेयजल तथा कंट्रोल रूम में इनवर्टर व इंटरनेट आदि की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। डीआईओएस ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों के लिए भी मानक तय किए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय से जारी परिचय पत्र के साथ अपने केंद्र व्यवस्थापक के समक्ष उपस्थिति दर्ज करानी होगी। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को मोबाइल, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। छात्रों की तलाशी पुरूष तथा छात्राओं की तलाशी महिला शिक्षकों द्वारा ली जाएगी।
विज्ञापन

75 मजिस्ट्रेट करेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2022 की परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से 75 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 3 जोनल, 9 सेक्टर एवं 63 स्टैटिक मजिस्ट्रेट को नकलविहीन परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदर तहसील में एसडीएम राजेंद्र बहादुर, तुलसीपुर तहसील में एसडीएम मंगलेश दूबे एवं उतरौला तहसील में एसडीएम संतोष कुमार ओझा को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सभी जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को डीएम श्रुति ने नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।
परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य
कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना प्रोटोकाल का पालन जरूरी है। सभी कक्ष निरीक्षकों को परीक्षार्थियों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षार्थियों को निर्धारित दूरी के तहत ही बैठाया जाएगा। परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य है। गोविंद राम, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें