फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों की समस्या के निराकरण को गठित होगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याएं सुनी गई और उनके निस्तारण के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान डीएम श्रुति ने ऋण वितरण की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण किए जाने का निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिले के उद्यमियों ने राजकीय औद्योगिक संस्थान धर्मपुर में जल निकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ नाली तथा पुलिया निर्माण कराए जाने की मांग डीएम से की। उद्यमियों की समस्या को निराकरण करने के लिए डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किए जाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग राजेश पांडेय ने बताया कि इस योजना के तहत 52 लाभार्थियों को 157.41 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया जाना है।
43 लाभार्थियों को 104.17 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 50 लाभार्थियों को 97 लाख रूपये का ऋण दिया जाना है। इसके सापेेक्ष 33 लाभार्थियों को 65.28 लाख रुपये का ऋण दिया जा चुका है। एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना के तहत 40 लाभार्थियों को 100 लाख का ऋण दिया जाना है जिसके सापेक्ष 18 लाभार्थियों को 55.82 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया जा चुका है। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण किए जाने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी व जिले के तमाम उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें