फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कालेज में दो दिवसीय टीजीटी प्रवेश परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। दोनों पालियों में 1046 के सापेक्ष 887 परीक्षार्थी ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए और 110 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एमएलके पीजी कालेज प्राचार्य डॉ. आरके सिंह की निगरानी में हुई प्रवेश परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि शनिवार को एमएलके महाविद्यालय में पूर्वाह्न 9.30 से पूर्वाह्न 10.30 बजे तक प्रथम पाली व दोपहर 2.30 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में पंजीकृत 545 की तुलना में 493 परीक्षार्थियों ने टीजीटी परीक्षा दी जबकि 53 परीक्षार्थियों ने किन्हीं कारणों से परीक्षा छोड़ दी है। दूसरी पाली में पंजीकृत 501 की तुलना में 444 परीक्षार्थी टीजीटी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 57 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से टीजीटी की दो दिवसीय प्रवेश परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की तरफ से जिले के सिर्फ एक केंद्र एमएलके महाविद्यालय में पर्याप्त फोर्स तैनात की गई।
केंद्र पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए प्रशासन व प्राचार्य की तरफ से सभी इंतजाम कराए गए थे। बिना मास्क व सैनिटाइजर के परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। कमरों में भी परीक्षार्थियों के बीच लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन दिखा। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से किए गए सभी इंतजाम ठीक रहे। दो दिवसीय टीजीटी प्रवेश परीक्षा में 1787 परीक्षार्थी शामिल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें