फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृतीय फेज में 373 मजरे होंगे रोशन

विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद विधायकगण, डीएम व अन्य।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। तीसरे फेज में जिले के 373 मजरों को रोशन किया जाएगा। प्रथम चरण में 77 हजार बिजली कनेक्शन और द्वितीय चरण में 15,117 बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। फुलवरिया बाईपास पोल शिफ्टिंग का कार्य तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल की मौजूदगी में डीएम श्रुति ने बिजली विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने कहा कि सौभाग्य योजना के प्रथम चरण में जिले के 77 हजार और द्वितीय फेज में 15,117 परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। आगामी तृतीय फेज में जिले के 373 मजरों को विद्युतीकरण कराया जाएगा। सदर विधायक ने बैठक में ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। कहा कि ट्रांसफार्मर के खराब होने की संख्या काफी ज्यादा है। खराब ट्रांसफार्मर को बदले जाने में अधिक समयावधि की समस्या उठाई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि वर्कशाप में ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता का निरीक्षण किए जाने, मुख्यालय में पत्र लिखे जाने और खराब ट्रांसफार्मर को निर्धारित समय के अंदर बदले जाने का निर्देश दिया गया है। उतरौला विधायक ने लाइनमैन का जिले में ही तबादला करने का सुझाव दिया।
सभी विधायकों ने विद्युतीकरण के लिए पूर्व में की गई कार्यदायी संस्थाओं की ओर से आधे-अधूरे कार्य की शिकायत की गई। डीएम ने पुन: विद्युतीकरण का सर्वे कराकर रिपोर्ट सौंपे जाने का निर्देश दिया। सदर विधायक ने चीनी मिल से सटे बिजली विभाग की जमीन सहित अन्य जमीनों पर भू माफियाओं के अवैध कब्जे की शिकायत की। डीएम ने अधीक्षण अभियंता व अपर एसडीएम को विभाग की जमीन मुक्त कराने और भू माफियाओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

फोन न उठाने वाले कर्मियों पर होगी कार्रवाई
बैठक में सभी विधायकों ने बिजली कटौती व अन्य समस्याओं का निराकरण कराने के मामले में अधिकारियों व कर्मियों की तरफ से फोन न उठाए जाने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी शिकायत मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, एक्सईएन बलरामपुर बाल कृष्ण प्रजापति, एक्सईएन तुलसीपुर मनोज कुमार विश्वकर्मा, एसडीओ उतरौला प्रशांत श्रीवास्तव, एसडीओ सदर योगेश, डीपी सिंह व बृजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें