फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह नाम वापस, 49 उम्मीदवारों के बीच होगा घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों के संख्या की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। पूर्व सांसद समेत छह उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं। जिले के चारों विधानसभाओं में 49 उम्मीदवारों के बीच घमासान होगा। आवंटित सिंबल से सभी उम्मीदवारों को प्रचार-प्रसार करने का मौका मिलेगा। आगामी तीन मार्च को जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित अवधि में छह उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। जिले कीचारों विधानसभा सीटों पर 55 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में वैध पाए गए थे। पर्चा वापस लेने से चारों विधानसभाओं क्षेत्रों में अब 49 उम्मीदवारों के बीच चुनाव होगा। दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर कार्य समाप्ति तक सभी उम्मीदवारों को सिंबल आवंटित कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट के चारों कक्ष में प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की गई।
छठे चरण के दौरान तीन मार्च को 1857 पोलिंग बूथों पर मतदान कराने की तैयारियां की जा रही हैं। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सदर विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर में 12, विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में 15, विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी में 10 और विधानसभा क्षेत्र उतरौला में 12 उम्मीदवारों के बीच घमासान होगा। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में पूर्व सांसद रिजवान जहीर के साथ निर्दल अब्दुल बदूद, विधानसभा क्षेत्र उतरौला में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की पत्नी व पूर्व एमएलसी सविता सिंह व निर्दलीय केसरी बेगम, मो. नसीबदार शाह व रामतेज ने अपना-अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें