फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 280 स्कूलों में स्मार्ट क्लास के संचालन की कवायद तेज

Sun, 08 Sep 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को प्रशिक्षण के बाद क्लास संचालन के दिए गए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। जिले के 280 परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास के संचालन की कवायद तेज हो गई है। यहां पर छात्रों को एलईडी (डिजिटल बोर्ड) से पढ़ाया जाएगा। शिक्षकों को एलईडी संचालित करने का प्रशिक्षण दे दिया गया है। विद्यार्थी नई गतिविधियों के बारे में वीडियो और ऑडियो के माध्यम से समझ सकेंगे।
जिले के 280 उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों को इस व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है। अब इन स्कूलों के शिक्षकाें को एलईडी से पढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शिक्षक अपने-अपने स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कई नवीन जानकारियों को ऑडियो, वीडियो के माध्यम से आसानी से दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिन स्कूलों में एलईडी (डिजिटल बोर्ड) भेजी गईं थीं, वहां के सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। अब वह अपने-अपने स्कूलों में एलईडी के माध्यम से विद्यार्थियों को आसानी से पढ़ा सकेंगे। - शुभम शुक्ला, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें