फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए पर नजर रखने के लिए दो रैपिड रिस्पांस टीम गठित

Sun, 08 Sep 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। तेंदुए पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीम ने दो रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है। इसमें रेंजर अथवा डिप्टी रेंजर को लीडर बनाया गया है। साथ ही अन्य वन कर्मचारियों को शामिल किया गया है। सूचना मिलते ही यह टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

रविवार की शाम सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज की टीम ने धर्मपुर गांव में लोगों को जागरूक किया। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि गांव के किसान सभी लोग खेतों की रखवाली एवं फसल काटने अकेले न जाएं। सभी लोग समूह में जाएं। साथ में रेडियो अथवा मोबाइल बजाते रहें। बच्चों को बाहर खेलने न भेजें, सभी बच्चे स्कूल समूह में जाएं। घर के आसपास सफाई रखें एवं प्रकाश की व्यवस्था करें। यदि गांव के आसपास कोई जंगली जीव दिखाई पड़े तो तुरंत निकटतम वन चौकी पर सूचना दें। इस अवसर पर रेंजर राकेश पाठक, वन दरोगा सूरज पाण्डेय, धीरेंद्र कुमार,मुन्नालाल,अमित कुमार मिश्रा,सुनील कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें