फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ पहुंचा रही डबल इंजन सरकार: बृजेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम भाजपा की डबल इंजन सरकारें कर रही हैं। गुंडा व माफिया जेल में हैं। उनकी संपत्तियों पर योगी जी का बुलडोजर चल रहा है। बहन-बेटियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली व रोजगार आदि के क्षेत्रों में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। यह बातें बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा लेकर जिले के उतरौला विधानसभा क्षेत्र के सहियापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कही।
उन्होंने कहा कि 2022 में अपने काम के दम पर हम एक बार फिर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे। जन विश्वास यात्रा के दौरान लोगों के मिल रहे अपार जनसमर्थन से यह बात साफ हो गई है कि प्रदेश में आने वाले साल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से विपक्षी दलों में बौखलाहट साफ दिख रही है। राज्यमंत्री पल्टूराम ने कहा कि गरीबों का राशन लूटने के लिए सपाई एक बार फिर सत्ता में आने का सपना देख रही है, लेकिन जनता इनको एक बार फिर सबक सिखाने के लिए तैयार है। विधायक राम प्रताप वर्मा तथा पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने भी जनसभा को संबोधित कर सपा, कांग्रेस तथा बसपा पर जमकर निशाना साधा। सभा का संचालन सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया।
सभा को अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, देवानंद गुप्त, कृष्ण कुमार आदि ने संबोधित किया। किसान मोर्चा के सह संयोजक राम दयाल ने फक्कड़दास चौराहे पर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
श्रीदत्तगंज के कांदभारी बाजार में भारी संख्या में लोगों ने जन विश्वास यात्रा जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जगदंबा प्रसाद सोनकर, महेश शुक्ला, अंकुर गुप्त, पंकज सिंह, पिंकू सिंह, राम निवास वर्मा, दद्दन त्रिपाठी, आजाद सिंह, बलिराम वर्मा सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।
इधर, देरशाम बलरामपुर नगर के चंद्रशेखर पार्क पर समाजसेवी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह सहित सैकड़ों समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा बलरामपुर नगर में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार सुबह तुलसीपुर व गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें