फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के लिए पैसा मांगने वाले डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए पैसे मांगने वाले सर्जन डॉ. अरुण कुमार के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सीएमओ के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मामले की जांच कर रही है। दो दिन में जांच करके शासन व उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि 23 सितंबर 2021 को संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए आई प्रसूता के परिजनों ने सर्जन डॉ. अरुण कुमार पर पैसे मांगने का आरोप लगाया था। परिजनों ने डीएम से शिकायत की थी कि सर्जन ने प्रसव कराने के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे। तीन हजार रुपये दे दिए थे। पूरे पैसे न देनेे पर डॉ. अरुण कुमार ने प्रसूता को रात में बहराइच रेफर कर दिया। हालत बिगड़ने पर प्रसूता को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का ये भी आरोप है कि डॉ. अरुण कुमार द्वारा टालमटोल करने तथा देर से प्रसव कराने के कारण ही बच्चे की मौत हुई है।
मामले में डीएम ने भी सीएमओ तथा सीएमएस को जांच का निर्देश दिया था। इसी प्रकरण की खबर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डिप्टी सीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच का निर्देश दिया। जिसके बाद जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। जांच टीम में सीएमओ सहित तीनों जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुुमार, डॉ. विनीता राय व डॉ. अशोक कुमार शामिल हैं। मंगलवार को टीम द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। डॉ. अरुण कुमार के साथ ही डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, डॉ. एमए अंसारी व सिस्टर इंचार्ज सावित्री जायसवाल सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि दो दिन में जांच पूरी करके रिपोर्ट शासन व उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें