फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डायरेक्टर के 62 पदों के लिए डेलीगेटों ने किया नामांकन

Thu, 10 Oct 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की छह गन्ना विकास समितियों के तहत डायरेक्टर के 62 पदों के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन को लेकर सुबह से ही गहमा गहमी रही। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नामांकन काउंटर तक प्रत्याशी के साथ सीमित लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक डेलीगेटों ने नामांकन किया। गन्ना विकास समिति मैजापुर में 14 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इसको लेकर क्षेत्रवार 11 अलग-अलग काउंटर बनाए गए। नामांकन पत्रों की बिक्री 500 रुपये में की गई। निर्वाचन क्षेत्र धर्मपुर, बनगांव व लालपुर में दो-दो दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा अशोकपुर, डुंडही, तिलका, परसा गोड़री, फरेंदा शुक्ल, मनोहरजोत, रायपुर फकीर व सर्वांगपुर में एक-एक नामांकन ही हुआ। जिससे यहां डायरेक्टर का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसके अलावा गन्ना विकास समिति करनैलगंज, गोंडा, नवाबगंज, मनकापुर व गौरा चौकी पर नामांकन किया गया। 14 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांचकर चुनाव चिंह आवांटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


निर्विरोध डायरेक्टर चुनी गईं रीमा:
गन्ना विकास समिति मैजापुर के परसा गोड़री क्षेत्र के लिए रीमा सिंह ने अकेले नामांकन किया। जिस पर उनका निविर्रोध निर्वाचन तय माना जाता है। रीमा सिंह के डायरेक्टर चुने जाने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष इंद्रप्रताप सिंह, अयोध्या प्रसाद सिंह ,राजेश्वर सिंह , दद्दन सिंह ,जगन्नाथ सिंह राकेश पांडेय, डब्ल्यू सिंह, लाल साहब द्विवेदी आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन


समिति डायरेक्टर के पद
करनैलगंज -09
मैजापुर -11
गोंडा - 09
नवाबगंज -11
मनकापुर -11
गौरा चौकी -11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें