फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने गृहस्वामी को किया मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे चोरों ने गृहस्वामी को पीटा
विज्ञापन

हजारों का सामान व अनाज उठा ले गए चोर
तुलसीपुर नगर-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पपिरहवा गांव में बुधवार रात घर में घुसे चोरों ने शोर मचाने पर गृहस्वामी को मरणासन्न कर दिया। चोर घर से हजारों रुपए का सामान व अनाज लेकर भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को पपिरहवा निवासी मुस्तकीम ने बताया कि बुधवार रात चोर उनके घर में पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। घर में खटपट की आवाज सुनकर मुस्तकीम जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाते ही चोरों ने मुस्तकीम पर जानलेवा हमला कर दिया। मुस्तकीम के सिर में गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख चोर घर में रखा हजारों रुपए का सामान व अनाज लेकर भाग निकले। गंभीर हालत में मुस्तकीम को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर एसके त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। छानबीन कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें