फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव में 43 बीघे गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ी-संशोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
43 बीघे गन्ने की फसल जली
विज्ञापन


बलरामपुर। दो थाना क्षेत्रों में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में कई किसानों की 43 बीघे गन्ने की फसल जल गई। हल्का लेखपालों ने क्षति का आंकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।

गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के ठकुरापुर निवासी राम चरण यादव ने बताया कि शनिवार को गनवरियाकला गांव स्थित उनके गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई।

आग ने रामसरन का आठ बीघा, भल्लू यादव का चार बीघा, मोहर अली काुछह बीघा व वारिस अली का सात बीघा गन्ने की फसल को जला डाला है। पीड़ित किसानों ने बताया कि ठकुरापुर गांव का एक व्यक्ति अपने खेत में खर-पतवार जला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी खेत से उड़ी चिंगारी से गन्ने की फसल में आग लगी है। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के छतुआपुर गांव में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में जुमाई की पांच बीघे, कल्लू की आठ बीघे, हलीम की तीन बीघे तथा अली सेठ की दो बीघे गन्ने की फसल क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें