फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारी जान को है खतरा, मिले सुरक्षा: डॉ. एसपी यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व मंत्री व सपा नेता डॉ. एसपी यादव ने अज्ञात लोगों से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा दिलाने की गुहार चुनाव आयोग से लगायी है। चुनाव आयोग को भेजे पत्र में डॉ. यादव ने क्षेत्रीय पुलिस पर जनता को डराने-धमकाने का भी सीधा आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने बताया कि जब वह क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकलते हैं तो पुलिस उनका पीछा करती है। मेरे समर्थकों के साथ ही चुनाव प्रचार में सहयोग करने वालों को भी डराया-धमकाया जाता है। इतना ही नहीं रात में भी मेरी गाड़ी का अज्ञात लोग पीछा करते हैं। इससे मुझे जान का खतरा है। उन्होंने आयोग से जान की रक्षा के लिए सरकारी सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि पूर क्षेत्र में मोदी-योगी की होर्डिंग व वाल पेेंटिंग है। लेकिन मेरी गाड़ी से पुलिस ने पार्टी का झंडा भी जबरन उतरवा दिया है। बीते दिनों जिस तरह तुलसीपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व सपा नेता फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की गई उससे चुनाव के दौरान किसी अनहोनी का डर भी सताने लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें