फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराती और ग्रामीण में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा(बलरामपुर)। मामूली विवाद में तुलसीपुर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर शिवपुरा गांव में सोमवार की रात बरातियों और गांववालों के बीच मारपीट हुई। मामले में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी संपन्न कराई। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कल्यानपुर शिवपुरा निवासी नंदलाल कसौधन की पुत्री का विवाह था। सोमवार को बरात आई थी। रात में डीजे के धुन पर बराती नाच रहे थे। तभी गांव के एक व्यक्ति ने डीजे के गाड़ी से साइड मांगी। गाड़ी के साइड न देने पर विवाद शुरू हो गया। इसी बात पर बरातियों और गांववालों के बीच मारपीट हुई। घटना में बरात पक्ष के राज कुमार व चौकीदार सहित छह लोग घायल हो गए। डायल-112 पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। सुरक्षा के बीच दूल्हे को वापस लाकर शादी संपन्न कराई गई। नंदमहरा पुलिस चौकी प्रभारी अजीत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें