फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

विज्ञापन
फोटो-13-मथुरा स्थित मोहनदास मंदिर पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना करते श्रद्घालु।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मंगलवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया और उस पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान यज्ञ, हवन एवं भंडारे का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है। इनका जन्म बैशाख माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को हुआ था। ऐसा माना जाता है कि भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में हुआ था, इसी लिए जिस दिन प्रदोष काल के दौरान तृतीया होती है उस दिन भगवान परशुराम की जयंती को विशेष रूप से मनाया जाता है। सदर ब्लॉक के ग्राम जुआथान स्थित दुर्गा मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा की तरफ से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, उदासीन संगत गेलहापुर के महंत बृजानंद जी महाराज, महासभा के जिलाध्यक्ष श्रीराम पांडेय, सह संयोजक विनय मिश्रा, शशिकांत त्रिपाठी, रानू सिंह, राकेश गुप्ता व कृष्णनाथ शुक्ला आदि ने भगवान परशुराम के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में मथुरा स्थित मोहनदास मंदिर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. भानू त्रिपाठी ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। भंडारे में सभी लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इसी तरह आर्य वीर दल द्वारा ओम भवन खलवा एवं मोहल्ला पहलवारा में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। तुलसीपुर विधायक ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। उन्होंने 25 आर्य वीरों को ओम पगड़ी और यज्ञ पुस्तिका भेंट करके सम्मानित किया। आर्य वीर दल के संचालक अशोक आर्य ने विधायक को वैदिक साहित्य भेंट करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें