ललिया (बलरामपुर)। घुमनहवा गांव में भाजपा को वोट देने वाली एक मुस्लिम महिला को तलाक की धमकी देने वाले पति के खिलाफ ललिया पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला ने पति व एक महिला पर मार-पीटकर घर से निकालने और तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़िता पत्नी रूबिया का आरोप है कि उसने मुफ्त राशन और अन्य योजनाओं से प्रभावित होकर विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था। इससे नाराज पति अनीस ने एक महिला के साथ मिलकर उसे पीटा। विरोध करने पर तलाक की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया।
इस पर बलरामपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रुकी है। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल का कहना है कि वोट देने के नाम पर कोई भी व्यक्ति किसी का उत्पीड़न नहीं कर सकता। एसपी हेमंत कुटियाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। ललिया इंस्पेक्टर संतोष तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। (संवाद)।