फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की पिटाई से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई(बलरामपुर)। दो दिन पूर्व दुकानदार की पिटाई से घायल मानसिक रूप से बीमार एक युवक की लखनऊ इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। मृतक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के विजयीडीह निवासी राम सेवक ने थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि दो दिन पूर्व उनका लड़का जगन्नाथ (22) पड़ोसी गांव सुगा नगर में गुलजार के होटल पर गया था। इस दौरान होटल मालिक व युवक के बीच किसी बात पर लड़ाई हो गई। गुलजार ने जगन्नाथ को मारपीट कर घायल कर दिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर युवक को लखनऊ रेफर कर दिए थे। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक के चाचा नेतराम ने बताया कि जगन्नाथ मानसिक रूप से बीमार था। वह अक्सर होटल व गांव में घूमा करता था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें