फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट की आशंका में 24 लीटर सरसों तेल जब्त

विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर में खाद्य पदार्थों का नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। मिलावट की आशंका में एक दुकान से 24 लीटर सरसों तेल जब्त कर लिया गया है। जब्त सरसों तेल को नष्ट करा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को अभियान चलाकर दूध व सरसों तेल के नमूने जुटाए गए और प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर मिलावट करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व लोगों को शुद्ध व सेहतमंद खाद्य पदार्थ मुहैया कराने के लिए जांच का अभियान चलाया गया। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह, कमला रावत व बृजेश कुमार वर्मा ने राजा जनरल स्टोर जुनैद अंसारी नौशहरा निकट गन्ना दफ्तर से सरसों तेल का नमूना संकलित किया
। मिलावट की आशंका होने पर 24 लीटर सरसों तेल जब्त कर नष्ट करा दिया गया है। रक्षाराम पहलवारा, राजेश कुमार सिविल लाइन, सुरेंद्र कुमार उतरौला रोड भगवतीगंज व बोधे भगवतीगंज से दूध के नमूने संकलित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए है। सरसों तेल व दूध का कारोबार करने वाले सभी कारोबारियों के खिलाफ प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें