फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजवान जहीर के कब्जे से मुक्त कराई 24 बीघा जमीन

विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के तुलसीपुर में जेसीबी से हटवाया जा रहा अवैध अतिक्रमण।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
तुलसीपुर(बलरामपुर)। पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन के हत्या की साजिश और गैंगेस्टर के आरोप में जेल काट रहे पूर्व सांसद रिजवान जहीर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को प्रशासन ने पूर्व सांसद के कब्जे से 24 बीघा जमीन मुक्त कराया है। इस जमीन का मालिकाना हक शिकायतकर्ता को दे दिया गया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर एसडीएम मंगलेश दूबे ने बताया कि बीते दिनों अब्दुल महमूद खां ने एक मुकदमा दायर कर दावा किया था कि पूर्व सांसद रिजवान जहीर ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया है। इस मामले की पड़ताल में पाया गया कि अब्दुल महमूद का दावा सही है। बुधवार को गाटा संख्या 260 तथा गाटा संख्या 298 जो कि पूर्व सांसद ने चहारदीवारी का निर्माण कराकर कब्जा किया था।
जेसीबी से चहारदीवारी व अर्द्धनिर्मित भवन को गिरा दिया गया है। जमीन का मालिकाना हक अब्दुल महमूद को सौंपते हुए ट्रैक्टर से जमीन की जुताई करवा दी गई है। एसडीएम ने बताया कि अब्दुल महमूद पूर्व सपा विधायक अब्दुल मशहूद खां के भाई हैं। बताया कि जमीन करीब 20 साल से पूर्व सांसद ने कब्जा कर रखी थी। मौके पर सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह तथा तुलसीपुर, गैसड़ी, जरवा, पचपेड़वा, महाराजगंज तराई और हरैया थाने की पुलिस के साथ-साथ एक प्लाटून पीएसी मौजूद रही। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की चर्चा पूरे नगर में कौतूहल का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें