फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षकों की निगरानी में कराई गई मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की चारों विधानसभा सीटों के वोटों की मतगणना गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रेक्षकों की निगरानी में कराई गई। मतगणना स्थल पर डीएम और एसपी भी दिन भर डटे रहे। दूसरी ओर प्रशासन ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतगणना पूरी कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

मतगणना स्थल मंडी परिषद भगवतीगंज में मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त प्रेक्षक पूरे दिन मौके पर मौजूद रहे। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के प्रेक्षक तरुण कुमार मुखोपध्याय, गैसड़ी के मोहित बुंदास, उतरौला के राजेश शर्मा व सदर के केएस श्रीनिवास के साथ-साथ संपूर्ण जनपद के प्रेक्षक जयंत जे नाइकनवाड़े की निगरानी में सभी सीटों के वोटों की मतगणना कराई गई।
मतगणना स्थल पर पूरे दिन डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल भी डटे रहे। सीडीओ रिया केजरीवाल ने मतगणना कर्मचारियों की निगरानी की। एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने कड़ी मेहनत करके मतगणना कार्य को पूरा करने में योगदान दिया। डीएम ने बताया कि मतगणना कार्य पूरी तरह से शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से पूरा करा लिया गया है। डीएम ने मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को शानदार ढंग से सहयोग करने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें