फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमहल के पांच कर्मचारी सहित 39 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
बलरामपुर में लोगों का कोरोना टेस्ट करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। सोमवार को राजमहल के पांच कर्मचारी सहित 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिले के रेलवे एवं बस स्टेशनों पर बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की नियमित जांच की जा रही है।
सोमवार को जिले में 39 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। राजमहल नीलबाग पैलेस के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त गैड़ास बुजुर्ग से तीन, पूरब टोला बलरामपुर, राजकीय आश्रम आलापुर जरवा, तुलसीपार्क, बलरामपुर नगर, नंदनगर व किशनपुर ग्रंट रेहरा बाजार में दो-दो तथा गांधीनगर उतरौला, बलुहा, बड़ी इमली, पहलवारा सिविल लाइन, बिजलीपुर, नईबस्ती पुराने सीएमओ आफिस, बिरदा बनियाभारी उतरौला, सिविल लाइन, जनकपुर भगवान, पुरैनिया तालाब, कटरा शंकरनगर, नईबस्ती, नरियेपुर अचलपुर रेहरा, बिराहिमपुर, नंदनगर अचानकपुर, नव्वाकोल रेहरा बाजार, बांकभवानी गैड़ास बुजुर्ग, चूल्हाभारी बलरामपुर व तिशई श्रीदत्तगंज में एक-एक व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए लोगों में लक्षण न होने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना पॉजिटव कुल केस की संख्या 2682 हो गई है। 2355 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 36 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 291 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें