फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पेट्रोल डाल कर पत्नी को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता ने अपने बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बनकसिया निवासी गोवर्धन प्रसाद ने सोमवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका बेटा अंगद उर्फ सुखदेव ने बीती रात में अपनी पत्नी जानकी (38) के ऊपर पेट्रोल डाल कर जला दिया था। घटना के समय अंगद नशे में धुत्त था।
रात में सोते समय पेट्रोल से आग लगने के चलते उनकी बहू गंभीर रूप से झुलस गई थी। बहू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुुमार सिंह ने बताया कि गोवर्धन प्रसाद की तहरीर पर उनके बेटे अंगद उर्फ सुखदेव के खिलाफ थाने में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायल जानकी के हालत की जानकारी ली जा रही है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें