फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, 10 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकाल का पालन न करने के कारण जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 10 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मिले व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में लगातार कमी आ रही थी, लेकिन गुरुवार को संख्या अचानक बढ़ गई। बुधवार को जिले में जहां मात्र चार कोरोना संक्रमित केस मिले थे, वहीं गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट में 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
पाजिटिव पाए गए व्यक्तियों में हरैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम कमदा में दो, फतवा, देवरिया इनायत रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग, ईमिलिया उतरौला, तुलसीपुर, गनेशपुर व श्रीदत्तगंज के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

हालत गंभीर न होने पर सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों को दवा की किट उपलब्ध करा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी लोगों की निगरानी की जा रही है। सीएमओ ने यह भी बताया कि गुरूवार को 14 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस अब 34 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें