फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक में भारतीय विद्यालय ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की मुहिम जोर-शोर से चल रही है। वोटरों को जागरूक करने के लिए छात्र-छात्राओं ने भी कमर कस ली है। एमजे एक्टिविटी उतरौला में बीते दिन कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं कराई गईं। नुक्कड़ नाटक में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज ने बाजी मारी। सभी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया और छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के निर्देश और डीआईओएस गोविंद राम के सुझाव पर बीते दिन उतरौला नगर के कई विद्यालयों की तरफ से मिलकर एमजे एक्टिविटी तहसील स्तरीय मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम कराए गये। प्रतियोगिता में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज, स्कालर्स एकेडमी, एचआरए, एमजे एक्टिविटी व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता पांच विधाओं में कराई गई। नुक्कड़ नाटक में भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज ने प्रथम, राजीय बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय व स्कालर्स एकेडमी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वन मिनट शार्ट वीडियो में स्कालर्स एकेडमी की छात्रा खुशी सिंह ने प्रथम, भारतीय विद्यालय की छात्रा खुशी कश्यप ने द्वितीय व मोहम्मद कैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्टून स्केचिंग में स्कालर्स एकेडमी की छात्रा अनय कसौधन ने प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा खुशबू ने द्वितीय व भारतीय विद्यालय की ऋतु बंगाली ने तृतीय स्थान हासिल किया। फेस मास्क में स्कालर्स एकेडमी की हुदा एजाज ने प्रथम, राजीय बालिका इंटर कॉलेज की राशिदा बानो ने द्वितीय व एमजे एक्टिविटी की सारा रिजवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फेस पेंटिंग में एमजे एक्टिविटी की माही श्रीवास्तव ने प्रथम व परफ्यूम सिंह ने द्वितीय और भारतीय विद्यालय के वीरेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमजे एक्टिविटी के प्रबंधक समीर रिजवी व भारतीय विद्यालय के प्रधानाचार्य केके सरोज ने की।
कार्यक्रम का संचालन एमजे एक्टिविटी के प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु धर द्विवेदी ने किया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक उत्तम कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, कांति देवी व प्रिंस आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें