फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी डोज के लिए 2.88 लाख लोगो का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना मरीजों की संख्या घटने से लोग टीकाकरण के प्रति लापरवाह हो गए हैं। लगातार जागरूक किए जाने के बावजूद जिले में कोरोना की दूसरी डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग को 2.88 लाख लोगों का इंतजार है। वहीं, 14,2245 लोगों की दूसरी डोज ओवर ड्यु हो चुकी है। विभागीय अधिकारियों ने पहली डोज के बाद समय पूरा होने पर दूसरी डोज हरहाल में लगवाने की अपील लोगों से की है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले 192874 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज व 187040 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। 45 वर्ष से 60 वर्ष तक के 353646 लोगों ने पहली डोज व 329964 लोगों ने दूसरी डोज ली है। 18 से 44 वर्ष तक के 1107865 लोगों ने पहली व 784100 लोगों ने दूसरी डोज ली है। वहीं, 15 से 18 वर्ष तक के 162071 किशोरों को कोवैक्सीन की पहली डोज तथा 45778 किशोरों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। बताया कि पहली डोज लगवाने के बाद समय पूरा होने के बावजूद 288553 लोगों ने दूसरी डोज नहीं ली है, उनकी दूसरी डोज ड्यु है। जिले में 142245 लोग ऐसे हैं, जिनकी दूसरी डोज ओवर ड्यु हो चुकी है। जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्यामजी मिश्र ने बताया कि कोवैक्सीन में पहली डोज लेने के 28 से 42 दिन तक ड्यु एवं 42 दिन के बाद ओवर डियु माना जाता है। कोविशील्ड में पहली डोज लेने के 84 दिन से 112 दिन तक दूसरी डोज न लेने पर उन्हें ड्यु की श्रेणी में रखा जाता है। ड्यु की समय सीमा पूरा होने के बाद वह ओवर डियु की श्रेणी में आ जाते हैं।
हरहाल में समय पर लें वैक्सीन की दूसरी डोज
कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। टीका लगवाने से व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिसके कारण कोरोना संक्रमण से लाभ मिलता है। कोरोना से सुरक्षित होने के लिए सभी लोग वैक्सीन की दूसरी डोज हरहाल में लें। डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें