फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस दो

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना मुक्त होने के सात दिन बाद जिले में एक और व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बुधवार को बताया कि तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम विजयनगर का एक व्यक्ति बीमार होने पर चक्रधर डायग्नोसिस सेंटर लखनऊ में जांच कराने गया था। 24 जुलाई को कोरोना जांच को सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन

बीते दिन आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पूर्व शेखपुर बिराहिमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति केरल में नौकरी करता था। पीठ में चोट लगने पर वह लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में मंगलवार को ोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 7484 हो गई है। 7344 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 138 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में कोरोना के एक्टिव केस दो हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें