फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कांग्रेस ने घोषित किया अपना प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विधान सभा चुनाव के लिए जिले में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का नाम घोषित कर चुनावी सरगर्मी बढ़ा दी है। कांग्रेस ने 293 उतरौला विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेसी की तरफ से गुरुवार को जारी 125 उम्मीदवारों की सूची में धीरू भाई का नाम शामिल है। टिकट की घोषणा होते ही धीरू ने क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा शुरू कर दी।
विज्ञापन

धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू करीब दो दशक से क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय हैं। वर्ष 2007 के विधान सभा चुनाव में उन्होंने बसपा प्रत्याशी के रूप में बलरामपुर सदर विधान सभा सीट पर जीत हासिल की थी। वर्ष 2009 के परिसीमन में बलरामपुर सीट एससी उम्मीदवार के लिए सुरक्षित कर दी गई तो वर्ष 2012 में उन्होंने उतरौला से बसपा प्रत्याशी के बतौर चुनाव लड़ा। इसमें हार जाने के बावजूद उन्होंने सपा उम्मीदवार आरिफ अनवर हाशमी को कड़ी टक्कर दी। वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव में धीरू भाजपा में शामिल हो गए और श्रावस्ती से लोकसभा चुनाव का टिकट मांगा। टिकट न मिलने पर उन्होंने वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में वह श्रावस्ती लोक सभा से चुनाव भी लड़े लेकिन हार गए। वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री का कार्य भी देख रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी ने धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू को उतरौला विधान सभा से अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी धीरू भाई ने बताया कि वह पिछले काफी समय से उतरौला विधान सभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। पार्टी ने टिकट देकर जो विश्वास जताया है उस पर कार्यकर्ताओं की मदद से खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें