फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक काय़्र्रम में बच्चों ने दिखाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के पायनियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को बाल दिवस की पूर्व संध्या पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में जहां विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम देख सब मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पअर्पित एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष अशोक चौहान एंव रश्मि सिंह के नेतृत्व में दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन व वालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
दौड़ प्रतियोगिता में अक्षत, प्रियल, दीपक, सुधा गौतम, सक्षम, ऋषि ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता के टीम-बी में अमर पासवान, हमजा मुद्दसिर, आयुश श्रीवास्तव, रूद्राक्ष शुक्ला, अंशुमान पांडेय, अंकित चौधरी एवं शिवांस पाल की टीम विजयी हुयी।
विज्ञापन

बैडमिटन प्रतियोगिता में आयुशी सिंह व अंकिता पाण्डेय विजयी हुए। बालीवॉल प्रतियोगिता में अखिलेश यादव, यश सिंह, प्रियश प्रसून, सौरभ बाल्मिकी एवं प्रशांत श्रीवास्तव की टीम विजयी घोषित हुयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर जमकर नृत्य प्रस्तुत किए।
भाषण प्रतियोगिता में माशू श्रीवास्तव, विराट श्रीवास्तव, ख्याति मिश्रा व अंशिका गुप्ता आदि ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के सह निर्देशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डॉ. पीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें