फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने धूमधाम से मनाया छठ पूजा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के पायनियर पब्लिक स्कूल में बुधवार को छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव पर विद्यालय के बच्चों ने छठ माता की पूजा-अर्चना की। कला व भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से छठ पूजा के महत्व पर प्रकाश भी डाला गया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने छठ माता की पूजा से किया। महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि पुराणों के अनुसार छठ माता भगवान सूर्य की बहन है इसलिए सर्वप्रथम महाभारत काल में छठी माता की पूजा कर्ण ने की थी।
इसी काल में जब पांडव अपना सारा राजपाट जुए में हार गये थे तब द्रोपदी ने भी छठी माता की पूजा की थी। यह पूजा कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होती है। बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से यह पर्व मनाया जाता था।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान आयोजित कला प्रतियोगिता में उत्कर्ष कसौधन, आकाश यादव, अदिती मिश्रा, अंशुमान तिवारी, खुशी, इलाही बक्श व नैतिक सोनी आदि ने बाजी मारी। भाषण प्रतियोगिता में आदर्श श्रीवास्तव, अंशुमान तिवारी, सांझ श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, गौरी शुक्ला, वैष्णवी मिश्रा, सबा फिरदौस, अंशिका गुप्ता व स्वरा मिश्रा आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सह निदेशक आकाश तिवारी, अध्यक्ष डॉ. पीएन तिवारी, कोषाध्यक्ष मीता तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी व उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें