बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार को बालक का शव कटा हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर निवासी डब्ल्यू गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका 10 वर्षीय बेटा रवि गौतम रविवार को बकरी चराने गया था। गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर रवि की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर अवधेशराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। संवाद