फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन आरोग्य मेले में 955 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। भीषण गर्मी के चलते मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ नहीं जुट पा रही है। रविवार को जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें मात्र 955 मरीजों का उपचार हो सका। जबकि अधिकांश अस्पतालों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बताते चलें कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवकाश के दिन रविवार को भी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के आयोजन का निर्णय लिया है। सरकार की मंशा के अनुरूप रविवार को जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया।
सुबह 10 बजे के बाद से ही तेज धूप व गर्म हवा चलने के चलते गर्मी काफी बढ़ गई। इससे स्वास्थ्य मेले में अधिक मरीज नहीं आए। अधिकांश अस्पतालों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। चंद मरीज ही इलाज करानेे के लिए इन अस्पतालों में आए। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि मेले में 455 पुरुष, 342 महिला तथा 158 बच्चों सहित कुल 955 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गई हैं। आयुष्मान योजना के तहत 85 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया। इस दौरान 174 लोगों की कोविड जांच भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें