फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म के नाम पर समाज में नफरत फैला रही है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। धर्म के नाम पर समाज में नफरत फैलाकर केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार देश को बांटने का काम कर रही है। भाजपा का सबका साथ सबका विकास नारा पूरी तरह से छलावा है। आम जनता महंगाई की मार से कराह रही है। किसान-नौजवान पूरी तरह से परेशान है। महिलाओं के सम्मान के नाम पर केवल कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बातें सपा कार्यालय लोहिया भवन में सोमवार को सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव ने कही। कार्यक्रम में आयोजक पूर्व विधायक राम सागर अकेला व युवा सपा नेता महेंद्र विक्रम अकेला ने वरिष्ठ सपा नेता व पूर्वमंत्री डा. एसपी यादव, जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, ओंकार नाथ पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख शफीक अहमद, विजय कुमार यादव, शफीक खान, नफीस मेकरानी, हनुमान प्रसाद, सफीउल्लाह खान, इशरत जमाल, सबाना, एजाज मलिक, अन्नू सिंह, राकेश यादव, विजय मौर्या व हसीब खान आदि को माला पहना सम्मानित किया।
समरोह को संबोधित करते हुए महेंद्र विक्रम अकेला ने कहा कि समाजवादी पार्टी को हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रबुद्घजन, युवा, व्यापारी व महिलाएं सहित सभी वर्गों के लोग सपा को अपना समर्थन देकर 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग देंगे। सपा में ही सभी वर्गों का हित समाहित है। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें