तुलसीपुर (बलरामपुर)। कायस्थ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भईयादूज त्योहार के दौरान समारोह आयोजित कर 100 बहनों से तिलक लगवाकर रक्षा का संकल्प लिया। बहनों ने भी समिति के पदाधिकारियों के माथे पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम के आयोजक कायस्थ सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव दीप ने बताया कि नगर के 100 परिवार की महिलाओं व बेटियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर समिति के पदाधिकारियों को भाई के रूप में स्वीकार किया। समिति के पदाधिकारियों ने बहनों से तिलक लगवाकर उन्हें रक्षा का वचन दिया। कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, महासचिव कांति प्रसाद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, सचिव मधुप कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, संगठन मंत्री महेश चंद्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्तव, लक्ष्मण लाल श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव अनूप श्रीवास्तव, डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव आदि लोगों ने बहनों से तिलकर लगवाकर उपहार भेंट किया। बहनों ने भाईयों के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर देवीपाटन मंडल अध्यक्ष नंदनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि बहनों बनाने की प्रक्रिया जो शुरूकी गई है वह लगातार चलती रहेगी। यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान कायस्थ समाज की तरफ से कलम दवात की पूजा अर्चना तथा सामूहिक हवन-यज्ञ करते हुए भगवान चित्रगुप्त से ज्ञान व सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर आशीष श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, अंगेश श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, रजय कुमार, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. केके वर्मा व मध्यचन्द्र सहित समिति के सभी पदाधिकारी व सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।