फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विज्ञान प्रदर्शनी में बलरामपुर का दबदबा कायम

Tue, 05 Dec 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में मंगलवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत आयोजित मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बलरामपुर ने पहला तो गोंडा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान माध्यमिक के जूनियर व सीनियर वर्ग में बलरामपुर व गोंडा के विद्यार्थियों के दो-दो मॉडल राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुए।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बलरामपुर के भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के विशाल कौशल और सौरभ कुमार को प्रथम व गोंडा के राजकीय हाईस्कूल लौव्वाटेपरा हाईस्कूल के रोहित यादव और जय मिश्रा को द्वितीय स्थान मिला है। वहीं सीनियर वर्ग में बलरामपुर के भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रिंस कसौधन व शिवम वर्मा को प्रथम और गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टामसन) इंटर कॉलेज के छात्र उदित मिश्रा को द्वितीय स्थान मिला है।
मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिले से विद्यार्थियों के कुल 19 विज्ञान मॉडल प्रोजेक्ट शामिल किए गए। मंडल स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को चार हजार व द्वितीय स्थान पर रहने वाले छात्रों को दो-दो हजार रुपये की पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया है।
विज्ञापन

इसमें सभी जिलों से जूनियर व सीनियर वर्ग की तीन-तीन टीमें चयनित की गई थी। वहीं फायर सेफ्टी अलार्म, इको स्मार्ट सिटी, वेस्ट मैनेजमेंट, खेल-खेल में गणित सीखना और चंद्रयान-तीन जैसे विषयों में प्रबंधन को लेकर चयन किया गया था। वहीं मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित होने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल होंगे।
इससे पूर्व 23 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 9, 10 व 11 और 12 के जूनियर व सीनियर वर्गों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की थी। राजकीय हाईस्कूल लौव्वाटेपरा के छात्र रोहित यादव ने ज्यामितीय पार्क के लिए प्रबंधन का विज्ञान मॉडल तैयार कर बताया कि पार्क में घूमना कैसे बेहतर हो सकता है। घूमते वक्त भी गणित विषय को सीखा जा सकता है।
वहीं राजकीय हाईस्कूल रमनगरा के छात्र प्रमोद पासवान ने ईको स्मार्ट सिटी की रूप रेखा तैयार कर बताया कि पर्यावरण में कार्बन की मात्रा शून्य कर सकते हैं। विशाल कौशल नामक छात्र ने फायर सेफ्टी अलार्म दूर रहते हुए मोबाइल फोन के जरिए आपात स्थिति का कैसे पता लगाया जा सकता है, के बारे में बताया। उसका 10 रुपये में मॉडल तैयार किया है। इसी तरह से शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के छात्र ने चंद्रयान-तीन का मॉडल तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें