फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर की टीम ने हॉकी टूर्नामेंट जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर स्टेट प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मैच बेहद ही रोमांचक तरीके से बलरामपुर की टीम ने जीता। बलरामपुर ने लखनऊ को पेनाल्टी शूट ऑउट में 3-2 गोल से मात दी। विजेता टीम को 15 हजार तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल डायस बलरामपुर-11 तथा एनई रेलवे लखनऊ के बीच खेला गया। मैच में एनई रेलवे ने बलरामपुर डायस-11 की टीम को दो गोल से पराजित कर दिया। दूसरा सेमीफाइनल स्टार इलेवन बलरामपुर और एसबी सिंह क्लब लखनऊ के बीच खेला गया। कड़ी टक्कर में स्टार इलेवन बलरामपुर ने लखनऊ की टीम को 2-1 गोल से मात दे दी।
फाइनल मुकाबला स्टार इलेवन बलरामपुर तथा एनई रेलवे लखनऊ के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूट ऑउट के दौरान बलरामपुर की टीम ने लखनऊ की टीम को 3-2 गोल से मात दे दी। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, सर्वेश पाठक, अशोक सिंह, एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 11 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, डॉ. एके सिंह, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. एमपी तिवारी, रश्मि सिंह, अजय श्रीवास्तव तथा एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें