फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडर्न गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बनाए शानदार मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पढ़ाई के साथ बेटियों ने अन्य क्षेत्रों में भी धमाल दिखाया है। माडर्न गर्ल्स इंटर कॉलेज की बेटियों ने शानदार मॉडल बनाया है।
विज्ञापन

माडर्न गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को सीनियर व जूनियर वर्ग की बेटियों ने जैविक खेती व प्राकृतिक बाढ़ आपदा पर शानदार मॉडल बनाया है। विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर बेटियों के मॉडल को दर्शाया गया। पूर्व प्रधानाचार्य सुधा जायसवाल व शिक्षिका आस्था पांडेय ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए बेटियों के मॉडल का चयन किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में कक्षा 11 की अनुराधा सिंह ने जैविक खेती के मॉडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा-12 की सृष्टि सिंह ने प्राकृतिक आपदा बाढ़ के मॉडल पर द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा महरूख ने जलचक्र के मॉडल में प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा- 10 की अल्फिया खान ने प्राकृतिक आपदा बाढ़ का मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रदर्शनी के आयोजन में शिक्षिका खुशबू मिश्रा, किरन मिश्रा व अजय यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें