फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News : आग की लपटों में झुलसी चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख

Tue, 16 Apr 2024 05:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

बलरामपुर जिले में हरैया सतघरवा में आग की लपटों में झुलसी एक मासूम की मौत हो गई है।आग से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। 
विज्ञापन
आग से मकान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले में हरैया सतघरवा में आग की लपटों में झुलसी हरैया थाना क्षेत्र के मोतीपुर कला के मजरा बलोहवा निवासी कन्हई कुरील की चार वर्षीय पुत्री ज्योति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आग से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। उपजिलाधिकारी सदर राजेंद्र बहादुर व सीओ ललिया ज्योतिश्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के बलोहवा गांव में मंगलवार ककी सुबह 11 बजे कन्हई कुरील के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी रामअचल वर्मा के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। कन्हई ने बताया कि वह मजदूरी करने गया था, उसकी पत्नी कौशल्या देवी गांव में गई थी। खाना बनाने के बाद चूल्हे में कहीं आग रह गई थी। हवा तेज होने के कारण अचानक आग लग गई, जिसमें बाइक सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। राजस्व निरीक्षक उदयराज कश्यप व हल्का लेखपाल महावीर नाथ ने क्षति का आकलन किया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को शीघ्र ही मदद मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें