फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मुंबई में पुराना भवन ढहने से कन्हईडीह के युवक की मौत

Tue, 16 Apr 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कन्हईडीह निवासी संजय उर्फ माखनलाल (25) की मुंबई में पुराना भवन ढहने से मलबे में दबकर मौत हो गई। वह होली के बाद मजदूरी करने मुंबई गए थे। जहां पुराना भवन तोड़ते समय हादसे का शिकार हो गए। संजय के चचेरे भाई रक्षाराम ने बताया कि परिजन शव लाने के लिए मुंबई गए हैं।
विज्ञापन

कन्हईडीह निवासी संजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। सात वर्ष पहले बड़े भाई की मौत के बाद से संजय पर परिवार की जिम्मेदारी बढ़ गई थी।इसके चलते वह दो-तीन साल से मुंबई में रहकर मजदूरी कर रहे थे। जहां रविवार को हादसे में उनकी मौत हो गई। देर रात संजय की मौत की सूचना मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। संजय के छोटे भाई विक्रम ने बताया कि बुजुर्ग पिता राम बचन यादव को हादसे की सूचना नहीं दी गई है।

फोटो संख्या:77- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में स्टाफ को दिशा-निर्देश देते सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें