सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि।-संवाद
बलरामपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क में सोमवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तुलसीपुर एवं बलरामपुर स्थित शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आयुष्मान, रवींद्र एवं प्राची अव्वल रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, प्रांतीय सेवा प्रमुख हरिबाबू एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ देवीपाटन के अध्यक्ष डॉ. रामानंद तिवारी ने किया। अतिथियों ने बच्चों को विज्ञान में अभिरुचि पैदा करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य रामतीरथ यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
प्रश्न मंच प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में आयुष्मान श्रीवास्तव ने प्रथम एवं आेरेडियम वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी के शिशु वर्ग में रवींद्र कुमार को पहला और शिवम को दूसरा स्थान मिला। किशोर वर्ग की विज्ञान प्रदर्शनी में प्राची मिश्रा को पहला व प्रतिभा पांडेय को दूसरा स्थान मिला। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, तुलसीपुर शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रवींद्र तिवारी, भगवतीगंज के प्रधानाचार्य राजबहादुर व विज्ञान प्रमुख विनय सिंह सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।