फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाइक सवार बुआ-भतीजे को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
बलरामपुर के गैडास बुजुर्ग क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर जांच करते पुलिस कर्मी व मौज
विज्ञापन
गैड़ास बुजुर्ग। क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में सोमवार शाम छह बजे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार बुआ-भतीजे को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पिता की तेरहवीं में शामिल होने महिला मायके आई थीं। सोमवार को उन्हें भतीजा बाइक से घर भेजने जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम रसूलाबाद निवासी राजू (26) अपनी बुआ चिनका (30) को उनकी ससुराल जोगिया गांव छोड़ने जा रहे थे। सोमवार की शाम करीब छह बजे जैसे ही वह बौड़िहार स्थित इंडियन बैंक के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके ऊपर चढ़ता हुआ गुजर गया। दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राजू ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, चालक गिरफ्तार



घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष गैड़ास बुजुर्ग राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि चौकी प्रभारी बांकभवानी किसलय मिश्र ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दोहरे गम में डूबा परिवार



ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश तिवारी ने बताया कि महज 15 दिन पहले ही राजू के बाबा की मौत हुई थी। तेरहवीं में शामिल होने के लिए उनकी बुआ चिनका मायके आई थीं। सोमवार को राजू उन्हें ससुराल छोड़ने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। राजू अविवाहित थे और चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव में पसरा मातम



हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव के लोग घर पर जुटे हुए हैं और परिजनों को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। दोहरी मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें