फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: संचारी रोगों पर रोकथाम के लिए काम करेंगे 11 विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बारिश से पनपने वाले संचारी रोग, दिमागी बुखार एवं वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। एक माह तक चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ 11 विभागों की टीमें एक साथ मिलकर काम करेंगी।
विज्ञापन

डीएम पवन अग्रवाल ने सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करके संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि स्वास्थ्य विभाग समेत 11 अन्य विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर एक साथ काम करें। अभियान को सफल बनाने में एक-दूसरे का सहयोग करें।
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने एक माह तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की विस्तृत कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि अभियान के तहत संचारी तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर साफ-सफाई कराकर कीटनाशक व एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जाएगा। बैठक में एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. बीपी सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा, शिखा श्रीवास्तव, सीवीओ डॉ. श्याम नगीना राम व डॉ. श्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन विभाग की टीमें एक साथ करेंगी काम
एक से 31 अक्तूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ 11 अन्य विभाग सहयोग करेंगे। इसमें पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास पुष्टाहार, कृषि, उद्यान, सिंचाई, पशुपालन, शिक्षा व सूचना विभाग की टीमें लगाई जाएंगी। गांवों में पोस्टर बैनर के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। हर विभाग की टीमें अपने-अपने स्तर से ग्रामीणों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें