फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अधिक डीजल खर्च करने वाले चालकों से जवाब तलब

Sun, 02 Feb 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अधिक डीजल खर्च करने वाले रोडवेज बस चालकों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा गया है। मानक से 295 लीटर अधिक डीजल खर्च करने पर 25 नियमित व संविदा चालकों से जवाब तलब किया गया है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर आर्थिक दंड के साथ रूट बदलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने जनवरी में रोडवेज बसों के डीजल खर्च की सीनियर फोरमैन के साथ समीक्षा की। समीक्षा में नियमित चालक बृजेश प्रसाद भारती ने 13 लीटर व लक्ष्मीकांत ने 17 लीटर अधिक डीजल खर्च किया पाया गया। संविदा चालक सोनू तिवारी व सदानंद सिंह ने 12-12, संजय तिवारी द्वितीय ने 15, आशुतोष ने 13, श्रवण यादव ने 10, राम सजीवन कन्नौजिया ने 17, दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 11 लीटर अधिक डीजल खर्च किया है। वहीं संजय कुमार तिवारी ने 08, शिवपूजन सिंह ने 10, राकेश कुमार ने सात, राम कुमार मिश्र ने नौ, सुरेश कुमार तिवारी ने 17 व मनोज तिवारी ने 13 लीटर अधिक डीजल खर्च किया है। इसी तरह संविदा चालक अवधेश कुमार पाठक ने 15, राम प्रताप तिवारी ने 11, गौरव सिंह ने 12 व मनोज तिवारी ने सात लीटर अधिक डीजल खर्च किया है। संविदा चालक उमाकांत कसौधन ने 14, हसंराज गौतम ने 10, ध्रुवकुमार गुप्ता ने 12, ओम प्रकाश रावत ने नौ, महेश कुमार शुक्ल ने 10 व मुकेश कुमार मिश्र ने 11 लीटर अधिक डीजल खर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें