फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर एंबुलेंस कर्मियों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते एंबुलेंस कर्मी।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
फोटो-4-
विज्ञापन

समस्याओं पर एंबुलेंस कर्मियों ने जताया आक्रोश
- अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या निराकरण की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। समस्याओं को लेकर एंबुलेंस कर्मियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जीवन दायनी संगठन 108 व 102 के एंबुलेंस कर्मियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की। शीघ्र समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जीवनदायनी संगठन 108 व 102 एंबुलेंस के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, महामंत्री राम कुमार, कोषाध्यक्ष राजन तिवारी, सुधीर, प्रदीप, भगतराम, सुरेन्द्र व संतोष आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी की तरफ से सिर्फ 6500 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है। जबकि, सरकार की तरफ से कम से कम 1300 रुपये मासिक मानदेय देने का निर्देश दिया गया है। आठ घंटे की जगह कर्मचारियों से 12-12 घंटे की ड्यूटी ली जा रही है। बढ़े समय का कोई पारिश्रमिक नहीं दी जा रही है। चार घंटे का अतिरिक्त कार्य करने की पारिश्रमिक दी जाए। वर्ष 2012 से सेवाएं ली जा रही हैं, इसके बाद भी बोनस का भुगतान नहीं किया जा रहा है। एंबुलेंस कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें