फोटो-9-बलरामपुर के तुलसीपुर में ज्ञापन सौंपने जाते सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।(संवाद)
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान स्थानीय तहसील सभागार में मौजूद डीएम श्रुति को सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शनिवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने डीएम से समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है।
सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरेंद्र जायसवाल, प्रवीण तिवारी व अमित सिंह आदि ने डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि परिसर में जलभराव व गंदगी की वजह से न्यायिक व अन्य कार्य में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तहसील परिसर में जलभराव व गंदगी की स्थिति बनी हुई है। सामुदायिक शौचालय का कार्य दो साल से अधूरा पड़ा है। समस्याओं का निराकरण कराने के लिए कई बार स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन समस्या जस की तस है। डीएम ने तुलसीपुर एसडीएम विनोद कुमार सिंह को सभी समस्याओं का निराकरण कराने का निर्देश दिया है। संवाद