फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने महाविद्यालय प्रशासन का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एमएलके महाविद्यालय गेट पर महाविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका। फीस वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया और महाविद्यालय प्रशासन से तत्काल फीस बढ़ोत्तरी वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सह मंत्री अभिषेक सिंह, एमएलके पीजी कालेज के अक्षय शास्त्री, विभाग सह संयोजक जय शंकर मिश्र, जिला संगठन मंत्री अंकित त्रिवेदी, तहसील संयोजक गौरव द्विवेदी, सुजीत सिंह, सूरज मिश्र, उमेश सोनी, अर्जुन व रवींद्र आदि ने कहा कि महाविद्यालय प्रबंधन बार-बार फीस बढ़ोत्तरी कर रहा है जबकि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की तरफ से लगातार फीस कम करने की मांग की जा रही है।
छात्र-छात्राओं को कालेज प्रबंधन की तरफ से फीस बढ़ोत्तरी के उचित कारण भी नहीं बताए जा रहे है कि बढ़ी हुई फीस लेकर उसे कहां खर्च किया जाएगा। पहले भी ऐसे कई मदों में फीस ली जा रही है जिससे छात्रों को कोई लाभ नहीं होता है। बढ़ती महंगाई और कोरोना के कारण गरीब पहले से ही परेशान है। ऐसे में महाविद्यालय प्रबंधन की तरफ से फीस बढ़ा देने के चलते गरीब छात्र छात्राओं के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। फीस के अभाव में सैकड़ों छात्र छात्राओं को शिक्षा से महरूम होना पड़ेगा, इसलिए फीस में की गई वृद्धि तत्काल वापस लें अन्यथा छात्रों को आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें