फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए को पकड़ने के लिए टिकुइया गांव में लगेगा पिंजरा

विज्ञापन
तेंदुआ।
विज्ञापन
बलरामपुर/गौरा चौराहा। वन रेंज तुलसीपुर में मनकौरा के मजरा टिकुइया गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। पशुपतिनाथ त्रिपाठी के गोशाला में तेंदुए ने हमला करके बुधवार की रात में उनके बछड़े को घायल कर दिया था। बच्चों व मवेशियों की तेंदुए से सुरक्षा के लिए ग्रामीण पूरी रात जागते रहे।
विज्ञापन

परमात्मा पाठक, रणजीत पाठक, विनीत पाठक, सुरेंद्र त्रिपाठी, राम कुमार यादव व महेंद्र चौधरी ने बताया कि पशुपतिनाथ की गोशाला में तेंदुए के हमले के बाद से दहशत है। ग्रामीणों ने शाम होते ही अपने बच्चों व मवेशियों को घरों में कैद कर लिया। सड़क व गलियां सूनी हो गईं। ग्रामीणों ने टीम बनाकर डंडा व टॉर्च लेकर पूरी रात गांव की रखवाली की।
पशुपतिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि बछड़े की हालत गंभीर बनी हुई है। गर्दन पर जख्म व सूजन है। पशु चिकित्सक ने दूसरे दिन भी इलाज किया है। उधर, उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम सक्रिय कर दी गई है। टीम गांवों में जाकर लोगों से झुंड में निकलने, बागों के ओर न जाने की सलाह दे रहे है। तेंदुए के हमले वाले गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें