फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पहले दिन ही मिलेंगी नई किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। इस साल परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नई किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया शिक्षा सत्र शुरू होने के एक सप्ताह के अंदर ही सभी विद्यालयों पर किताबें पहुंच जाएंगी। जिले के कक्षा चार से आठ तक की सभी किताबें आ चुकी हैं। किताबों को संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में 1815 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इसमें करीब ढाई लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। करीब चार साल पूर्व काॅन्वेंट की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों का नए शिक्षा सत्र का शुभारंभ जुलाई की जगह अप्रैल कर दिया गया, लेकिन किताबों की आपूर्ति पूर्ववत रही। इससे विद्यालयों में समय से किताबें नहीं पहुंच पाती थीं और बच्चे पुरानी किताब से ही पढ़ाई करते थे।
शैक्षिक सत्र में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए शासन ने जनवरी से ही किताबों की आपूर्ति शुरू कर दी है। कुल 10 लाख 51 हजार 586 किताबों में अब तक 10 लाख 49 हजार 584 किताबें बीआरसी पर पहुंच चुकी हैं। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थियों को शैक्षिक सत्र की शुरुआत में ही किताबें मिल जाएंगी। एक अप्रैल से विद्यालयों में किताबें भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन


अभिभावकों के खातों में पहुंचेंगे 1200 रुपये
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निशुल्क किताबों के साथ ही स्कूल ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर भी दिए जाते हैं। किताबों को छोड़कर ड्रेस आदि के लिए 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में भेजी जाएगी। इसकी मदद से विद्यार्थियों के लिए स्कूल ड्रेस, बैग, स्वेटर, स्टेशनरी आदि की खरीदारी करनी होती है। इस बार अप्रैल में ही यह धनराशि भेजने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें