फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नौ ट्रेडों में 850 युवाओं को बनाया जाएगा हुनरमंद

Wed, 16 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में नौ पारंपरिक ट्रेडों में 850 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को अपने हुनर के दम पर रोजगार शुरू करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



योजना के तहत बढ़ई, दर्जी, लोहार, धोबी, कुम्हार, नाई, राजमिस्त्री, हलवाई और मोची ट्रेड में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक बेरोजगार युवाओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण देकर संबंधित ट्रेड में दक्ष बनाया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के साथ आधुनिक टूलकिट भी प्रदान की जाएगी।



प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक हुनर से जोड़ने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान काम की बारीकियों के साथ आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी, ताकि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवा अपना रोजगार शुरू कर सकें। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने में भी मदद दी जाती है।
विज्ञापन




तीन ट्रेड में अभ्यर्थी चयनित

इस चरण में दर्जी, हलवाई और धोबी ट्रेड के लिए अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है। जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिलाने की प्रक्रिया शुरू होगी। 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के बाद उन्हें टूलकिट प्रदान की जाएगी। अन्य ट्रेडों में अभ्यर्थियों के चयन के लिए जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें