महिला प्रधान पर जेठ व जेठानी ने किया हमला
सिरसिया गांव की घटना, केस दर्ज
बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र के सिरसिया ग्राम की महिला प्रधान पर उनके ही जेठ व जेठानी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधान का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित ग्राम प्रधान सरिता देवी पत्नी अमरेश कुमार ने बताया कि उनके जेठ कमलेश कुमार और जेठानी कुमारी आए दिन गांव में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की लालच देकर वसूली करते हैं। गुरुवार देर शाम जब मामले की शिकायत मिलने पर प्रधान ने जेठ व जेठानी के कार्यों का विरोध किया तो वे लोग भड़क गए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रधान का प्राथमिक उपचार जिला मेमोरियल अस्पताल में कराया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।